Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2023: खरना के दिन से शुरू हो जाता है छठ का व्रत, नोट कर लें ये जरूरी बातें

Kharna 2023 Date छठ पर्व का चार दिनों तक मनाया जाता है जिसकी शुरुआत 17 नवंबर शुक्रवार के दिन से हो चुकी है। ऐसे में आज यानी नहाय खाय के दूसरे दिन खरना किया जाएगा। खरना से ही छठ व्रत शुरुआत होती है। इस दिन भी कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं खरना की ये जरूरी बातें।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 18 Nov 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
Kharna 2023 Date जानिए खरना से जुड़ी जरूरी बातें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kharna Puja 2023: हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से छठ पर्व की शुरुआत होती है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना और अन्य दो दिनों में छठ पूजा की जाती है। ऐसे में आज यानी 18 नवंबर, शनिवार के दिन खरना किया जाएगा।

खरना के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

छठ पूजा के 4 दिनों के इस पर्व में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय विशेष महत्व रखता है। ऐसे में खरना के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट रहेगा।

यह भी पढ़ें - Chhath Vrat 2023: इन चीजों के बिना अधूरी है छठ पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

नए चूल्हे पर बनता है प्रसाद

खरना के दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और शाम को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी द्वारा गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद से ही निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है। जिसका पारण (व्रत खोलना) अगले दिन सूर्य देने के बाद ही किया जाता है।

सोनभद्र : छठ महापर्व पर प्रसाद बनाने के लिए गेहूं पीसती महिलाएं -जागरण

सफाई का विशेष ध्यान

छठ पूजा के दौरान पवित्रता और साफ-सफाई का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाता है। ऐसे में खरना के दिन भी साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही इस बात का खरना का प्रसाद उस स्थान पर नहीं बनाया जाता जहां पर आप नियमित रूप से भोजन पकाते हैं। प्रसाद बनाने के लिए घर के किसी नए व स्वच्छ स्थान का चयन करें।

यह भी पढ़ें - Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर क्यों की जाती है कोसी भराई की रस्म, जानें क्या है इसका महत्व

ये नियम है जरूरी

व्रत कर रही महिला के अलावा परिवार के अन्य लोगों को भी लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत कर रही महिला हो को बिस्तर पर नहीं बल्कि जमीन पर सोना चाहिए।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'