Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Choti Diwali 2023: सभी परेशानियों का होगा अंत, छोटी दिवाली पर करें ये अचूक उपाय

Choti Diwali 2023 आज इस पांच दिवसीय पर्व का दूसरा दिन यानी छोटी दिवाली है। ऐसा कहा जाता इस दिन अगर कोई उपाय किया जाए तो वो बहुत कारगर साबित होता है। इसलिए आज हम आपकी जिंदगी की मुश्किलों को दूर करने के लिए कुछ अचूक उपाय (Choti Diwali Remedies) साझा करेंगे जो इस प्रकार हैं। तो आइए जानते हैं-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 11 Nov 2023 02:03 PM (IST)
Hero Image
Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली के उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Choti Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना गया है। इस पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो चुकी है, जिसकी समाप्ति भाई दूज के पर्व पर होगी है। आज इस पांच दिवसीय पर्व का दूसरा दिन यानी छोटी दिवाली है। ऐसा कहा जाता इस दिन अगर कोई उपाय किया जाए, तो वो बहुत कारगर साबित होता है।

इसलिए आज हम आपकी जिंदगी की मुश्किलों को दूर करने के लिए कुछ अचूक उपाय साझा करेंगे, जो इस प्रकार है-

छोटी दिवाली के चमत्कारी उपाय

अगर छोटी दिवाली के दिन सुबह उठकर तेल की मालिश के बाद पूरे शरीर पर उबटन लगाया जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा से सौंदर्या की प्राप्ति होती है। साथ ही उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

छोटी दिवाली पर यमदेव के लिए दीया जलाना एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना गया है। इस बात का ध्यान रखें कि यह दीया घर की दक्षिण दिशा में जलाएं। साथ ही यह दीपक चार मुखी और सरसों के तेल का होना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

छोटी दिवाली के दिन मां काली की पूजा का भी विधान है। अगर कोई व्यक्ति इस दिन मां काली की विशेष पूजा करता है, तो उसके जीवन की सभी परेशानियों का अंत तुरंत हो जाता है। साथ ही इस दिन मां के इस मंत्र 'ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा' का जाप बेहद फलदायी माना गया है।

छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के श्री यंत्र की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद उसे एक लाल रंग के वस्त्र से बांध लें। बिना किसी की नजर में आए इस यंत्र को अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : Naraka Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी पर जलाएं यमराज के लिए खास दीया, जानें पूजा विधि और इसका महत्व

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'