Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Choti Diwali 2023: आज मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त-कथा और पूजा अनुष्ठान

Choti Diwali 2023 दीपावली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को लोग कई अन्य नामों से भी जानते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर लोग यम देव के लिए दीया जलाते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। ऐसे में हर किसी को इस दिन सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा करनी चाहिए।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 11 Nov 2023 09:29 AM (IST)
Hero Image
Choti Diwali 2023: आज मनाई जाएगी छोटी दिवाली

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क।Choti Diwali 2023: हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक छोटी दिवाली है। दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार आधिकारिक तौर पर 10 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू हो चुका है। छोटी दिवाली, दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस दिन को लोग कई अन्य नामों से भी जानते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर लोग, यम देव के लिए दीया जलाते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। ऐसे में हर किसी को इस दिन सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा करनी चाहिए।

छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि आरंभ - 11 नवंबर 2023 - 01:57 से

चतुर्दशी तिथि समापन- 12 नवंबर 2023 - 02:27 तक

छोटी दिवाली अनुष्ठान

इस दिन भगवान कृष्ण, मां काली, यम और हनुमान की पूजा की जाती है। ऐसा मान्यता है कि उनकी पूजा करने से साधक अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं और एक व्यक्ति के रूप में सुधार कर सकते हैं।

इस दिन, अभ्यंग स्नान भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे लोगों को नरक दर्शन से मुक्ति मिलती है। इस शुभ दिन पर तेल और हर्बल पेस्ट लगाना अशुद्धियों की सफाई का प्रतिनिधित्व करता है।

नरक चतुर्दशी कथा

नरक चतुर्दशी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, श्री कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ राक्षस नरकासुर का वध किया और 16000 गोपियों को बचाया था। तभी से भक्त इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण की पूजा- अर्चना करते हैं। नरक चतुर्दशी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कुछ क्षेत्रों में इस दिन को काली चौदस के रूप में भी मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Kali Puja 2023: आज छोटी दिवाली पर इस विधि से करें मां काली की पूजा, सभी प्रकार के भय और कष्ट होंगे दूर

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'