Move to Jagran APP

Chanakya Niti: मानसिक और शारीरिक रूप से रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो रोजाना इन 3 चीजों का करें सेवन

Chanakya Niti अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहना चाहते हैं तो रोजाना दूध का सेवन करें। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में प्रोटीन कैल्शियम समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Thu, 13 Apr 2023 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2023 04:03 PM (IST)
Chanakya Niti: मानसिक और शारीरिक रूप से रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो रोजाना इन 3 चीजों का करें सेवन

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आधुनिक समय में सेहतमंद यानी स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए भी कहते हैं। वहीं, आचार्य चाणक्य ने भी नीति शास्त्र में इसका वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना इन 3 चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं-

दूध का सेवन करें

अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना दूध का सेवन करें। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र के एक श्लोक में सेहतमंद रहने के लिए दूध पीने की सलाह दी है। इस श्लोक में बताया गया है कि दूध पीने से व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत होता है। दूध में अनाज की तुलना में दस गुना अधिक ताकत होता है। इसके लिए रोजाना दूध का सेवन करें।

घी का सेवन करें

प्राचीन समय में लोग सेहतमंद रहने के लिए मक्खन और घी का सेवन करते थे। वर्तमान समय में भी डॉक्टर पेट की समस्या को दूर करने के लिए घी खाने की सलाह देते हैं। आचार्य चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए रोजाना घी का सेवन करना चाहिए। घी में दूध की तुलना में अधिक ताकत होता है। इसके लिए रोजाना घी का सेवन करें। हालांकि, हमेशा शुद्ध घी का ही सेवन करें।

अनाज का सेवन करें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए अनाज का सेवन जरूरी है। अनाज के सेवन से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। साथ ही व्यक्ति ताकतवर होता है। विभिन्न प्रकार के अनाजों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के अनाज जैसे चावल, गेंहू, बाजरा, मक्का का रोजाना सेवन करें।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.