Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान शंकर

December Masik Shivratri 2023 मासिक शिवरात्रि का व्रत शिवभक्तों के लिए बेहद होता है। इस महीने मासिक शिवरात्रि 11 दिसबंर को पड़ रही है। इस दिन साधक सुबह उठकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है भगवान उसकी सभी कामना पूर्ण करते हैं। ऐसे में हर किसी को इस दिन उपवास जरूर रखना चाहिए-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 04 Dec 2023 12:58 PM (IST)
Hero Image
December Masik Shivratri 2023: घर लाएं ये चीजें -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। December Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन शिव पूजन का विधान है। इसके साथ ही इस खास समय शिव मंदिर जाना बेहद शुभ माना गया है।

इस माह मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) 11 दिसबंर दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन साधक सुबह उठकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करते हैं।

मासिक शिवरात्रि के नियम

मासिक शिवरात्रि क दिन भक्त पूरे दिन और रात व्रत करते हैं और अगली सुबह ही उपवास समाप्त करते हैं। दिन के कुछ नियमों में सुबह और रात में घर पर शिव पूजा, शिव मंदिरों में जाना, भगवान शिव के नामों का जाप करना और रात के दौरान जागना शामिल है।

इस दिन घर लाएं ये चीजें -

शमी का पौधा घर लाएं

शमी का पौधा भगवान शनि का प्रतीक माना जाता है। अगर मासिक शिवरात्रि वाले दिन इसे घर लाया जाए तो शिव जी के साथ शनि देव की भी कृपा मिलती है। इस दिन शमी के पौधे को घर लाना बेहद शुभ माना गया है।

बेल पत्र लाना माना गया है शुभ

बेल पत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो मासिक शिवरात्रि पर बेल पत्र घर पर अवश्य लाएं। आप बेल के पौधे को भी घर पर ला सकते हैं। स्नान ध्यान करने के बाद घर की उत्तर दिशा में बेल के पौधे को लगाएं। ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।

शिवलिंग लाना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर पारद शिवलिंग घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इस खास दिन पर पारद शिवलिंग अपने घर जरूर लाएं। इसके पश्चात पूजा स्थल पर विधिवत पारद शिवलिंग स्थापित कर भगवान शिव की पूजा करें।

घर लेकर आएं डमरू

भगवान शिव को डमरू अति प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर डमरू को घर लाना शुभ माना गया है। ऐसे में आपको इस खास दिन अपने घर डमरू लाना चाहिए। साथ ही उस डमरू को घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'