Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली पर करें ये उपाय, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

Dev Deepawali 2023 देव दीपावली 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। देव दीपावली विशेष रूप से वाराणसी में भव्य तरीके से मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था जिसकी खुशी में देवताओं ने इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया था।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 25 Nov 2023 10:20 AM (IST)
Hero Image
Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के अचूक उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dev Deepawali 2023: देव दीपावली का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। यह त्योहार कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। देव दीपावली विशेष रूप से वाराणसी में भव्य तरीके से मनाई जाती है। इस दिन वाराणसी के 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया था।

इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। ऐसे में अगर इस शुभ पर कुछ उपाय किए जाए, तो वो बेहद कारगर साबित होते हैं, तो चलिए उन अचूक उपाय के बारे में जानते हैं।

  • देव दीपावली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर ग्यारह तुलसी के पत्ते बांधें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन की कभी कमी नहीं होती और पैसों से तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
  • देव दीपावली पर आटे के एक पात्र में ग्यारह तुलसी के पत्ते रखें और उसे अछूता छोड़ दें। कहा जाता है कि यह उपाय घर में सकारात्मक बदलाव लाता है और घर को पवित्र ऊर्जा से भर देता है।
  • देव दीपावली, एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरूषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र और अन्य विशेष अवसर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के लिए बेहद शुभ माने गए हैं। यह पाठ सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।
  • देव दीपावली पर तुलसी के पौधे के चारों ओर पीला कपड़ा बांधें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से कारोबार में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन मिलता है।
  • देव दीपावली पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ना और सुनना बेहद कल्याणकारी माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन यह कथा सुनने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
  • देव दीपावली के शुभ दिन पर गंगा स्नान के बाद दीपक जलाने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दीपक जलाने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है।

यह भी पढ़ें : Shanivar Ke Upay : शनिदेव की पीड़ा से मिलेगा छुटकारा, शनिवार के दिन करें ये शक्तिशाली उपाय

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'