Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Diwali 2023: देव दिवाली के दिन न करें ये गलतियां, वरना घर से समाप्त हो जाएगी देवों की कृपा

Dev Diwali 2023 देव दिवाली पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिन सच्ची श्रद्धा और भाव के साथ पूजा की जाए तो भगवान भोलेनाथ के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन को लेकर काफी सारी मान्यताएं हैं जिसे जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं-

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 25 Nov 2023 11:01 AM (IST)
Hero Image
Dev Diwali 2023: देव दिवाली पर न करें ये गलतियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dev Deepawali 2023: देव दिवाली का सनातन धर्म में खास महत्व है। यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन सच्ची श्रद्धा और भाव के साथ पूजा की जाए, तो भगवान भोलेनाथ के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन को लेकर काफी सारी मान्यताएं हैं, जिसे जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें :  Rudraksha Niyam: यहां पहनकर कभी न जाएं रुद्राक्ष, हो सकता है भारी नुकसान

देव दिवाली पर न करें ये काम

  • अगर इस दिन आप किसी को उपहार देना चाहते हैं, तो चमड़े की वस्तुएं न चुनें।
  • इस शुभ दिन पर ताश खेलने से बचें।
  • देव दिवाली पर शराब पीने और मांसाहार भोजन करने से बचें।
  • इस बात का ध्यान रखें की इस दिन घर पर पूरी रात दीया जलता रहे।
  • इस दिन पूजा घर रात भर खाली न छोड़ें।
  • इस शुभ दिन पर क्लेश करने से बचें।
  • जितना हो सके इस दिन पूजा-पाठ करें।
  • ज्यादा मोमबत्तियों का इस्तेमाल न करें इस दिन दीया जलाना शुभ माना जाता है।
  • लक्ष्मीजी की आरती गाते समय ताली न बजाएं।
  • घर के अंदर आतिशबाजी या फुलझड़ियों का उपयोग न करें, धातु या कांच के कंटेनरों में आतिशबाजी न जलाएं।

भगवान शिव का ध्यान मंत्र

ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं। रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।। पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं। विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।

यह भी पढ़ें : Dev Deepawali 2023: देव दीपावली पर करें ये उपाय, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'