Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

Dev Uthani Ekadashi 2023 सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी दिन से मांगलिक कार्य करने का विधान है। धार्मिक मत है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 20 Nov 2023 04:45 PM (IST)
Hero Image
Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2023: हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी दिन से मांगलिक कार्य करने का विधान है। धार्मिक मत है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें : कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

राशि के अनुसार दान करें

  • मेष राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर लाल मिर्च, लाल मिठाई और मसूर दाल का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक विष्णु जी की का आशीर्वाद पाने के लिए देवउठनी पर दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें।
  •  
  • मिथुन राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर हरी सब्जियों का दान करें। साथ ही गाय को चारा खिलाएं।
  • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी पर सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
  • सिंह राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मूंगफली का दान करें। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
  • कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाओं को हरे रंग की साड़ी दान में दें।
  • तुला राशि के जातक जगत के पालनहार नारायण की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए गुड़, चिक्की और लाल वस्त्र का दान करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु केसर युक्त दूध राहगीरों को पिलाएं। साथ ही पीले रंग के फल का दान करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु देवउठनी एकादशी पर धन का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी पर गर्म कपड़ों का दान करें। आप कंबल, स्वेटर और चादर का दान कर सकते हैं।
  • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर, चने की दाल आदि चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: देवी-देवताओं को भोग लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, इस मंत्र से होगा लाभ

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'