Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2022: धनतेरस की शाम बिल्कुल भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी उल्टे पैर लौट जाएंगी वापस

Dhanteras 2022 दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही कुछ ऐसे काम है जिन्हें धनतेरस की शाम के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Thu, 20 Oct 2022 11:12 AM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2022: धनतेरस की शाम बिल्कुल भी न करें ये काम

नई दिल्ली, Dhanteras 2022: हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का काफी महत्व है। प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए।

धनतेरस की शाम न करें ये काम

घर न छोड़े खाली

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी कारण कई लोग इस दिन खरीदारी के लिए घर में ताला लगाकर चले जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन शाम को किसी न किसी व्यक्ति को घर में जरूर रहना चाहिए।

शाम को दीपक जलाना न भूलें

धनतेरस के दिन शाम के समय यम के नाम का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक को दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों और यम का ध्यान करके रख दें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

शाम को न करें किसी भी तरह का लेन देन

धनतेरस की शाम काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन शाम के समय किसी भी प्रकार का लेन देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।

किसी को भी न दें सफेद चीज

धनतेरस के दिन शाम के समय किसी को भी चावल, दूध, आटा, शक्कर या फिर सफेद रंग की मिठाई न दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।