Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2023: धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 चीजें, चंद दिनों में बदल जाएगी तकदीर

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विधान है। अगर आप भी सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन ये 5 चीजें घर ले आएं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 06 Nov 2023 05:12 PM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2023: धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 चीजें, चंद दिनों में बदल जाएगी तकदीर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Dhanteras 2023: सनातन धर्म में कार्तिक का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। साथ ही कार्तिक महीने में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विधान है। अगर आप भी सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन ये 5 चीजें घर ले आएं। इन चीजों को घर लाने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

लक्ष्मी जी की प्रतिमा

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर ले आएं। आप चांदी की बनी हुई लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा घर ला सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

कलश

शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। अतः धनतेरस के दिन कलश घर ले आएं। आप चांदी से निर्मित छोटा कलश घर ला सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

कुबेर यंत्र

अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो धनतेरस तिथि पर कुबेर यंत्र घर ले आएं। इसके पश्चात, विधि विधान से पूजा स्थल पर स्थापित कर उनकी पूजा करें। ऐसा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

चरण पादुका

धनतेरस तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका घर ले आएं। प्रदोष काल में विधिवत पूजा कर चरण पादुका को स्थापित करें। आप चरण पादुका को मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

चांदी या सोने के सिक्के

धनतेरस के दिन चांदी और सोने के सिक्के घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी की जाती है। अगर आप भी भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो धनतेरस तिथि पर आर्थिक स्थिति के अनुरूप सोने या चांदी के सिक्के घर ले आएं। एक चीज का ध्यान रखें कि सिक्के पर धन की देवी मां लक्ष्मी की चित्र अवश्य अंकित रहे।

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'