Move to Jagran APP

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें कुबेर देव की पूजा, जानें उन्हें प्रसन्न करने के उपाय

Kuber puja हिंदू धर्म में धनतेरस को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना गया है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। ऐसे में यदि आप धरतेरस पर कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय अपनाते हैं तो इससे आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 10 Nov 2023 12:53 PM (IST)
Hero Image
Kuber puja धनतेरस पर कुबेर देव को प्रसन्न करने के उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kuber ke Upay: हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर की कृपा होती है, उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। ऐसे में आइए धनतेरस के इस शुभ अवसर पर जानते हैं कुबेर जी की पूजा का शुभ समय और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय। 

कुबेर पूजा का शुभ समय (Kuber puja Shubh Muhurat)

धनतेरस पर संध्या के समय पूजन करना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 से 07 बजकर 45 तक रहने वाला है। इस दौरान आप इस शुभ मुहूर्त में कुबरे देव की पूजा कर सकते हैं।

लगाएं इन चीजों का भोग

धनतेरस के विशेष दिन पर भगवान कुबेर की पूजा के दौरान लौंग, इलायची, कमल गट्टा, इत्र, सुपारी, धनिया और दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। यदि आप धनतेरस की पूजा में इन चीजों का भोग लगाते हैं तो इससे आपको कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें -  Dhanteras 2023: धनतेरस पर करें मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की विशेष आरती, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

करें इन मंत्रों का जाप

भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करने के लिए आप धनतेरस पर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मंत्रों के जाप के दौरान अपना मुख दक्षिण दिशा में रखें।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

इस तरह करें कुबेर यंत्र स्थापित

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सबसे पहले कुबेर यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद पूजा करें और ॐ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद आप इस कुबेर यंत्र की स्थापना अपने पूजा घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर सकते हैं। इससे आपके धन आगमन के द्वार खुलते हैं। 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'