Move to Jagran APP

Dhanteras 2024: धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 चीजें, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस (Dhanteras 2024) पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। इस शुभ तिथि पर बर्तन और स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी की जाती है। धनतेरस के दिन प्रदोष व्रत भी मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2024: भगवान धन्वन्तरि को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को धनतेरस है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि चिर काल में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके लिए हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही स्वर्ण या चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन कई रोजाना में प्रयोग होने वाली चीजें खरीदने का भी विधान है। इन चीजों को घर लाने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन ये 5 चीजें जरूर घर ले आएं।

यह भी पढ़ें:  29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

कलश

अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन कलश खरीदकर लाएं। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। आप चाहे तो छोटा कलश तिजोरी में भी रख सकते हैं।

नमक

अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी अवश्य करें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

झाड़ू

वास्तु जानकारों की मानें तो धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी जरूर करें। इस उपाय को करने से दुख एवं दरिद्रता दूर होती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।  

गोमती चक्र

अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदकर जरूर घर लाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है।

धनिया

सनातन धर्म में धनतेरस के दिन धनिया खरीदने की प्रथा है। इसके लिए धनतेरस के दिन धनिया जरूर खरीदकर घर लाएं। पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को सूखा अर्पित करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में इस सरल विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।