Move to Jagran APP

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन कार्यों से बनाएं दूरी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

दीवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2024) का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का सनातन शास्त्रों के विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। शास्त्रों की मानें तो धनतेरस के शुभ अवसर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे। इसलिए धरतेरस पर उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़े नियम के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 27 Oct 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या खरीदें? (Pic Credit-Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह का अधिक महत्व है। इस महीने में कई पर्व मनाए जाते हैं। इनमें धनतेरस भी शामिल है। इस त्योहार से दीपोत्सव की शुरुआत होती है। यह उत्सव 5 दिनों तक चलता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस (Dhanteras 2024) का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मत है कि सच्चे मन से भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही जातक और उसके परिवार के सदस्यों पर भगवान धन्वन्तरि, मां लक्ष्मी, और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से जातक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और भगवान धन्वन्तरि नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन क्या करें और क्या न करें?

(Pic Credit-Freepik)

दीपावली पर जागरण की विशेष पेशकश: पढ़िए और डाउनलोड करिए और अपने परिजनों के साथ शेयर करिए लक्ष्मी-पूजन की ई-बुक

धनतेरस के दिन क्या करें (What to do on Dhanteras)

  • धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वन्तरि की उपासना करें।
  • सोने-चांदी या मिट्टी के मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा लाएं।
  • उत्तम चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।  
  • गरीब लोगों में दान करें।  
  • इस दिन से लेकर भाई दूज तक संध्याकाल में दीपक जलाने चाहिए।
  • झाड़ू, सूखा धनिया और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
  • घर की विशेष सफाई करें।
  • इसके अलावा घर को लाइट समेत आदि चीजों से सजाएं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया और नमक, ये उपाय आपको बनाएंगे धनवान

धनतेरस के दिन क्या न करें (What not to do on Dhanteras)

  • घर को गंदा न रखें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है।  
  • किसी के प्रति मन में गलत विचार धारण न करें।
  • बातचीत के दौरान किसी को गलत न बोलें।
  • बड़े-बुर्जुग और महिलाओं का अपमान न करें।
  • इस दिन अशुभ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
  • कांच के बर्तन खरीदने से बचें, क्योंकि इसे नकारात्मकता लाने वाला माना जाता है।
  • मांस-मदिरा का सेवन न करें।  
  • तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए।  

इन चीजों को खरीदना होता है शुभ

धनतेरस के दिन सोने या चांदी, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, झाड़ू, सूखा धनिया समेत आदि शुभ चीजें खरीदें। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से जातक पर भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।  

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: कब और क्यों मनाया जाता है धनतेरस? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।