Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक की लौ में बनती हैं ये आकृतियां, पूजा सफल होने का देती हैं संकेत

Deepak Flame Shapes सनातन धर्म में माना गया है कि पूजा के दौरान दीपक जलाना बहुत-ही शुभ होता है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में यदि आरती के समय जलाए गए दीपक में कुछ आकृतियां बनती हैं तो यह साधक को बहुत-ही शुभ संकेत दे सकती हैं। आईए जानते हैं इन शुभ संकेतों के विषय में।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 09 Jan 2024 07:26 PM (IST)
Hero Image
Dipak Ki Lau दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियों का क्या अर्थ है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dipak Ki Lau: माना जाता है कि पूजा के दौरान जलाया गया दीपक घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। जिस प्रकार पूजा के समय दीपक का बुझ जाना अशुभ माना गया है, ठीक उसी तरह पूजा के समय कुछ दीपक में बनने वाली कुछ विशेष आकृतियां व्यक्ति को शुभ संकेत भी देती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह शुभ आकृतियां कौन-सी हैं। 

जब बने ये आकृति

अगर पूजा के दौरान दीपक में फूल की आकृति बनती है, तो यह बहुत-ही शुभ संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपकी प्रार्थना आपके आराध्य तक पहुंच रही है और आपकी पूजा सफल हो रही है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट भी दूर होने लगते हैं। वहीं, अगर आपके दीपक में चक्र की आकृति दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

जीवन में मिलेगी सफलता

यदि किसी व्यक्ति को पूजा के दौरान दीपक में त्रिशूल की आकृति दिखाई देती है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। क्योंकि त्रिशूल भगवान शिव का शस्त्र है, तो ऐसे में दीपक में त्रिशूल के बनने का अर्थ है कि आपको महादेव की कृपा प्राप्त होने वाली है। साथ ही आपको जीवन में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Toe Rings Spiritual Meaning: बिछिया पहनने से पहले जान लें ये बातें, वरना रिश्ते में आ सकती है खटास

सुखमय होगा वैवाहिक जीवन

पूजा के दीपक में मोर पंख या बांसुरी की आकृति बनना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह दोनों ही चीजें भगवान कृष्ण की प्रिय मानी गई हैं। ऐसे में इन आकृतियों के बनने का अर्थ है कि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतने वाला है।

यह भी पढ़ें -  Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, करियर-कारोबार को मिलेगा नया आयाम

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Picture Credit: Freepik