Move to Jagran APP

Diwali 2024: दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा जीवन

दीवाली (Diwali 2024) हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है जिसे कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। पूरे भारत में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप दीवाली के इस शुभ अवसर पर अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 26 Oct 2024 07:21 PM (IST)
Hero Image
Diwali rashi anusar daan दीवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में दीपावली का पर्व गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पर दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में आप अगर अपनी राशि के अनुसार दीवाली पर इन चीजों का दान करते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आप अपनी राशि के अनुसार ही वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी का पूजन कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दीवाली के अवसर पर गरीबों या जरूरतमंद लोगों में शक्कर का दान करना चाहिए। साथ ही आप इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी का पूजन कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को दीपोत्सव पर हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही आप दीवाली की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को दीवाली पर गुड़ का दान करना चाहिए। इसी के साथ हल्के या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को लक्ष्मी जी के पूजन में फिरोजी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। वहीं आप इस दिन पर मंदिर या फिर जरूरतमंद लोगों में चावल का दान कर सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को दीवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसी के साथ आप शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दीवाली की पूजा में सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दीवाली के खास मौके पर लक्ष्मी जी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को कुछ मीठा खिलाएं और दक्षिणा दें। इस दिन आप लक्ष्मी पूजन के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए दीवाली के अवसर पर पुस्तक का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही अगर आप गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी पूजा करते हैं, तो इससे आपको कृपा प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दीवाली के खास मौके पर चने की दाल और गुड़ दान करना चाहिए। आप इस दिन पर मेहरून रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दीवाली पर लोहे से बनी चीजों का दान करना बेहतर माना जाता है। साथ ही इस राशि के जातकों को कत्थई (Brown) के कपड़े धारण करने चाहिए।

यह भी पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया और नमक, ये उपाय आपको बनाएंगे धनवान

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को दीवाली पर साबुत धनिए का दान करना चाहिए। साथ ही आप इस दिन ब्राह्मणों को भोजन भी करवा सकते हैं। आप नीले रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दीवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें मलाल गुलाब अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मीन राशि

दीवाली पर मीन राशि के जातकों को गरीब व जरूरतमंद को कंबल दान करने चाहिए। आप इस दिन पर सिल्वर रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी जी का पूजन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दीवाली से पहले घर ले आएं ये पौधे, खुल जाएंगे धन आगमन के मार्ग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।