Move to Jagran APP

Diwali 2024: दीवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन कब? जानिए इस बार क्यों 6 दिन का होगा दीपोत्सव

दीपोत्सव (Diwali 2024) धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलता है। मुख्यतः यह पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है और दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार यह दीपोत्सव 6 दिन तक चलने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसका कारण और साथ ही जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही डेट।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 25 Oct 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
Govardhan Puja date दिवाली 31 अक्टूबर को, तो गोवर्धन कब?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने में आने वाली अमावस्या पर दीवाली का पर्व मनाया जाता है, जो हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों से एक है। इस साल दीवाली पर्व की सही तारीख को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार इस बार दीवाली का पर्व गुरुवार, 31 अक्टूबर के दिन मनाना अधिक उत्तम माना जा रहा है।

दीपोत्सव 6 दिन क्यों

इस साल दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ मंगलवार, 29 अक्टूबर से हो रही है। वहीं, भैया दूज रविवार 03 नवंबर को मनाया जाएगा। इस प्रकार दीपोत्सव 5 दिन का न होकर 6 दिनों तक चलने वाला है। जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं यह तिथि से 1 नवंबर शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक रहेगी। जिस कारण इस बार दीपोत्सव 06 दिनों तक मनाया जाएगा।

(Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें -  Dhanteras और Diwali पर जरूर करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

कब मनाया जाएगा गोवर्धन (Govardhan Puja Date)

इस बार गोवर्धन शनिवार, 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक अमावस्या 01 नवंबर तक रहने वाली है। वहीं गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि 01 नवम्बर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 02 नवम्बर 02 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन का पर्व शनिवार, 02 अक्टूबर को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दीवाली पर माता लक्ष्मी को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग, पूरे साल बरसेगी कृपा

गोवर्धन पूजा मुहूर्त -

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक

गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।