Move to Jagran APP

Ashadha Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर इन उपायों से करें महादेव को प्रसन्न, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Ashadha Masik Shivratri 2023 ज्योतिषियों की मानें तो मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। अतः साधक श्रद्धा-भाव से मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Fri, 16 Jun 2023 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2023 07:00 AM (IST)
Ashadha Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि पर इन उपायों से करें महादेव को प्रसन्न, धन-धान्य से भर जाएगा घर

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ashadha Masik Shivratri 2023: आज मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि महाशिवरात्रि तिथि पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती का मिलन (विवाह) हुआ था। इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः शिवरात्रि तिथि का विशेष महत्व है। ज्योतिषियों की मानें तो मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। अतः विवाहित और अविवाहित जातक मनोकामना पूर्ति हेतु श्रद्धा भाव से मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

-देवों के देव महादेव को भोला भी कहा जाता है। भगवान इतने भोले हैं कि महज फल, फूल, जल, बेलपत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु गंगाजल, काले तिल और बेलपत्र से अभिषेक करें।

- अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर केसर अर्पित करें। इससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो जल में शक्कर मिलाकर जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है।

- ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए जल में सुगंध (परफ्यूम) और शहद मिलाकर अभिषेक करने की सलाह देते हैं। अतः आज के दिन जल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव को अर्घ्य दें। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- देवों के देव महादेव को दूध, दही, घी अति प्रिय हैं। अतः पूजा में महादेव को दूध, दही और घी जरूर अर्पित करें। इससे साधक को आत्मबल की प्राप्ति होती है।

- मासिक शिवरात्रि पर शिव जी को चंदन जरूर अर्पित करें। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.