Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravivar Ke Upay: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, करियर को मिलेगा नया आयाम

Ravivar Ke Upay ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के मजबूत रहने पर जातक के सरकारी नौकरी के भी प्रबल योग बनते हैं। साथ ही जातक आरोग्य रहता है। सूर्य देव की उपासना करने से चर्म रोग की समस्या भी दूर होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 17 Jun 2023 06:07 PM (IST)
Hero Image
Ravivar Ke Upay: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, करियर को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्य देव आत्मा और पिता के कारक हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत होने से जातक करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के मजबूत रहने पर जातक के सरकारी नौकरी के भी प्रबल योग बनते हैं। साथ ही जातक आरोग्य रहता है। सूर्य देव की उपासना करने से चर्म रोग की समस्या भी दूर होती है। अतः रोजाना सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। सूर्य देव की पूजा करने हेतु विशेष प्रयोजन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आप भी अपने करियर या कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो रविवार के दिन ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक को मन मुताबिक सफलता मिलती है। आइए जानते हैं-

करें ये उपाय

- कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन जल में लाल रंग या रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही आप निम्न मंत्र का भी जाप करें-

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते ।

अनुकम्पय मां देवी गृहाणा‌र्घ्यं दिवाकर ।।

इस मंत्र के जाप से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर पड़ती है। इससे जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता हासिल होती है।

- अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। अगर आप दान नहीं कर सकते हैं, तो रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करें। इस उपाय को करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय है, तो कम से कम 108 बार जप करें।

- अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 11 रविवार को सूर्य देव की उपासना करें। इस दौरान नमक युक्त भोजन का परित्याग करें। आसान शब्दों में कहें तो फलाहार व्रत करें।

- संक्रांति तिथि पर दान करने का विधान है। इसके अलावा, रविवार के दिन भी दान कर सकते हैं। इसके लिए हर रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '