Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं भगवान श्रीकृष्ण? तो जान लें क्या होता है इसका मतलब

Dream Astrology जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। अगर आप अपने सपने में भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाते देख रहे हैं तो ये शुभ संकेत हैं। इस सपने का मतलब यह है कि आने वाले समय में आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके सुख सौभाग्य और आय में भी वृद्धि होगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 04 Sep 2023 05:00 PM (IST)
Hero Image
Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं भगवान श्रीकृष्ण? तो जान लें क्या होता है इसका मतलब

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Dream Astrology: सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ सपने बुरे होते हैं। अच्छे सपने को देख लोग प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, बुरे सपने को देख डर जाते हैं। कई सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें देख लोग फूले नहीं समाते हैं। इनमें एक भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हैं। अगर आप भी सपने में भगवान श्रीकृष्ण और उनसे जुड़ी चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आपकी किस्मत जल्द बदलने वाली है। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

सपने में भगवान कृष्ण को देखना

  • जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। अगर आप अपने सपने में भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाते देख रहे हैं, तो ये शुभ संकेत हैं। इस सपने का मतलब यह होता है कि आने वाले समय में आपको अपार धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। इस सपने का अर्थ यह भी है कि मुरली मनोहर आपसे प्रसन्न हैं। उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है।
  • अगर आप अपने सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गोपियों को साथ देखते हैं, तो ये संकेत हैं कि आपका आने वाले समय बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने पुराने मित्रों के साथ शुभ समय बिता सकते हैं। इससे आपके जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो आने वाले समय में आपको ढेर सारी खुशियां मिलने वाली हैं।
  • स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में भगवान श्रीकृष्ण या लड्डू गोपाल को देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में कुछ बढ़िया होने वाला है। आपके आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आपका भाग्योदय होने वाला है।
  • सपने में बाल गोपाल को भोजन कराना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया की कृपा आप पर बनी है। उनकी कृपा से आपकी हर इच्छा यथाशीघ्र पूरी होने वाली है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'