Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें? समझें जल्द बनने वाले हैं लखपति!

Dream Astrology स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने तो बेहद प्यारे होते हैं। वहीं कई सपने डरावने होते हैं। इन सपनों को देख लोग डर जाते हैं। हालांकि बुरे या डरावने सपने हमेशा अनहोनी होने के संकेत नहीं होते हैं। इनमें कुछ सपने धनवान बनने के भी संकेत होते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 29 Aug 2023 12:51 PM (IST)
Hero Image
Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें? समझें जल्द बनने वाले हैं लखपति!

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये सपने किसी न किसी बात के संकेत होते हैं। स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने तो बेहद प्यारे होते हैं। वहीं, कई सपने डरावने होते हैं। बुरे और डरावने सपनों को देख लोग डर जाते हैं। हालांकि, बुरे या डरावने सपने हमेशा अनहोनी होने के संकेत नहीं होते हैं। इनमें कुछ सपने धनवान बनने के भी संकेत होते हैं। अगर आप भी सपने में इन 3 चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

शव देखना

सामान्यतः सपने में लोग शव या श्मशान को देख डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। इससे व्यक्ति दिनभर परेशान रहता है। हालांकि, इस सपने का संबंध अनहोनी से बिलकुल नहीं है। स्वप्न शास्त्र में निहित है कि सपने में शव या श्मशान देखना शुभ होता है। ये सपने आगामी जीवन में धन प्राप्ति के संकेत होते है। इसका मतलब यह है कि आपकी आय में वृद्धि होने वाली है। ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

घर गिरना

अगर आप सपने में घर या इमारत गिरते देख रहे हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं। किसी अज्ञात माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको करियर या कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं।

दुश्मन को देखना

स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में शत्रु को देखना शुभ होता है। अगर आप सपने में अपने दुश्मन को देखते हैं, तो ये संकेत है कि जल्द आपको अपने जीवन में मन मुताबिक सफलता मिलने वाली है। आपकी पदोन्नति भी सकती है। कुल मिलाकर कहें तो ये 3 सपने धन प्राप्ति के संकेत होते हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '