Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tula Sankranti 2023: तुला संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर होंगे सभी दुख और संताप

वर्तमान समय में सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं और 18 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। अतः 18 अक्टूबर को तुला संक्रांति है। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान और दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 16 Oct 2023 03:42 PM (IST)
Hero Image
Tula Sankranti 2023: तुला संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर होंगे सभी दुख और संताप

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Tula Sankranti 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों के लिए गोचर करते हैं। इसके पश्चात, एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य कन्या राशि में विराजमान हैं और 18 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। अतः 18 अक्टूबर को तुला संक्रांति है। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान और दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। अगर आप भी सूर्य देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो तुला संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें।

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि के जातक तुला संक्रांति तिथि पर गुड़, मसूर दाल और लाल मिर्च का दान करें। ऐसा करने से मंगल दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  • वृषभ राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए संक्रांति तिथि पर अखंडित चावल और दूध का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु तुला संक्रांति तिथि पर विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान में दें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान सूर्य की कृपा पाने हेतु तुला संक्रांति तिथि पर सफेद वस्त्र, दूध, चीनी और मिश्री का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु संक्रांति तिथि पर गुड़ और शहद का दान करें।

यह भी पढ़ें- आश्विन महीने में कब है तुला संक्रांति? जानें-शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं सूर्य मंत्र

  • कन्या राशि के जातक सूर्य देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए तुला संक्रांति पर गौ माता को हरी घास खिलाएं।
  • तुला राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु तुला संक्रांति तिथि पर सफेद वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक तुला संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान भास्कर की कृपा पाने हेतु केसर युक्त दूध, केले और बेसन का दान करें।
  • मकर राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए तुला संक्रांति पर काले तिल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक सूर्य देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए तुला संक्रांति तिथि पर कंबल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक सूर्य देव का आशीर्वाद पाने हेतु तुला संक्रांति तिथि पर पीली सरसों, केला और बेसन का दान करें।

    डिसक्लेमर:'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'