Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह की पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2024) पर दुर्लभ शिववास योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योग में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक को मृत्युलोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 13 Aug 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त को पुत्रदा एकादशी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा (Putrada Ekadashi Puja Vidhi) की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनने के लिए साधक एकादशी का व्रत रखते हैं। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही हर मनोकामना श्रीहरि की कृपा से पूरी होती है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से निसंतान दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो पुत्रदा एकादशी पर विधिपूर्वक लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। इसके बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें तीसरे सप्ताह के पर्व और व्रत की डेट


राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर तांबे के बर्तन और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए चावल और सफेद कपड़े का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार गौशाला में धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी, नमक और दूध का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक गवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े और गेहूं का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए साबुत मूंग और हरे रंग के वस्त्र का दान करें।
  • तुला राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सफेद रंग के वस्त्र और धन का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • धनु राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर आर्थिक स्थिति के अनुसार पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए काले कंबल और धन का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर चमड़े के जूते-चप्पल और नीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मीन राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर पके केले, चने की दाल, बेसन और मूंग दाल का दान करें।

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी पर करें भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।