Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

Pitru Paksha 2023 धार्मिक मत है कि पितरों की पूजा करने से सुख समृद्धि वंश और आय में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। गरुड़ पुराण में पितृ पक्ष के दौरान दान करने का विधान है। अतः पितृ पक्ष के दौरान लोग आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 27 Sep 2023 01:46 PM (IST)
Hero Image
Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Pitru Paksha 2023: सनातन धर्म में पितृ पक्ष के दौरान विधि विधान से पितरों की पूजा की जाती है। पितृ पक्ष के समय में पूर्वज धरती लोक पर रहते हैं। धार्मिक मत है कि पितरों की पूजा करने से सुख, समृद्धि, वंश और आय में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। गरुड़ पुराण में पितृ पक्ष के दौरान दान करने का विधान है। अतः पितृ पक्ष के दौरान लोग आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करते हैं। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान इन चीजों का अवश्य दान करें। इन चीजों के दान से पितृ अति प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा व्यक्ति विशेष पर अवश्य बरसती है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी संकटों से मिलेगी निजात

इन चीजों का दान करें

  • अगर आप पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान वस्त्र का दान करें। धार्मिक मत है कि पितृ पक्ष में वस्त्र का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। वहीं, श्राद्ध कर्म में नए वस्त्र का ही दान करें।
  • पितृ पक्ष के दौरान बर्तन का दान करना भी शुभ होता है। श्राद्ध कर्म के समय में मृत व्यक्ति के लिए बर्तन का दान किया जाता है। अतः पितृ पक्ष के दौरान जरूरतमंदों को नवीन बर्तन दान में दे सकते हैं।
  • पितृ पक्ष के दौरान तिलांजलि देने का विधान है। तिल और जौ से तर्पण किया जाता है। अतः पितृ पक्ष के दौरान काले तिल का दान अवश्य करें। आप चाहे तो मंदिर में भी काले तिल का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
  • ज्योतिषियों की मानें तो पितृ पक्ष के दौरान छाता, जूते, चप्पल, चश्मा आदि चीजों का दान करना भी शुभ होता है। अतः पितृ पक्ष में चीजों का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा, गुड़, अन्न, धन और जल का भी दान करना उत्तम माना जाता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।