Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhaum Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 04 जून को है। मंगलवार के दिन पड़ने के चलते यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भौम प्रदोष व्रत करने से साधक यानी व्रती को कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 02 Jun 2024 06:03 PM (IST)
Hero Image
Bhaum Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhaum Pradosh Vrat 2024: हर माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत का पुण्य फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। मंगलवार के दिन पड़ने के चलते यह भौम प्रदोष व्रत कहलाता है। भौम प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को जीवन में व्याप्त आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली दस्तक देती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों में प्रदोष व्रत पर पूजा-पाठ के बाद दान करने का विधान है। अगर आप भी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत पर पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।  

यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?


राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए आम और तरबूज का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर दूध, दही, रसगुल्ले का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • मिथुन राशि के जातक कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए गौशाला में ब्रोकली, पालक समेत हरी सब्जियों का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर माखन, मिश्री और घी का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है।
  • सिंह राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर पूजा-पाठ के बाद गाजर, शकरकंद, अनार आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
  • कन्या राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
  • तुला राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर चावल, आटा, सूजी, मैदा, चीनी आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए सेब, चुकंदर, टमाटर आदि चीजों का दान करें।
  • धनु राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर बेल और सरदा का शरबत बनाकर राहगीरों के मध्य वितरित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।  
  • मकर राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर काले अंगूर, जामुन, शहतूत आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है।
  • कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत पर पशु-पक्षियों को चारा खिलाएं। साथ ही जरूरतमंदों को धन का दान करें।  
  • मीन राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर केले, सत्तू, बेसन के लड्डू आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।