Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vaman Jayanti 2023: वामन जयंती पर दान का है विशेष महत्व, इन चीजों का जरूर करें दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

Vaman Jayanti 2023 सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के वामन स्वरूप का अवतरण हुआ है। अतः इस तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। वामन जयंती पर दान करने का भी विधान है। इस दिन दान करने से जातक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 26 Sep 2023 12:59 PM (IST)
Hero Image
Vaman Jayanti 2023: वामन जयंती पर दान का है विशेष महत्व, इन चीजों का जरूर करें दान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vaman Jayanti 2023: आज वामन जयंती है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के वामन स्वरूप का अवतरण हुआ है। अतः इस तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। वामन जयंती पर दान करने का भी विधान है। इस दिन दान करने से जातक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो वामन जयंती पर इन चीजों का दान अवश्य करें। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2023: 28 सितंबर को है अनंत चतुर्दशी, नोट करें गणेश विसर्जन का शुभ समय

इन चीजों का करें दान

  1. अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो वामन जयंती पर अन्न का अवश्य ही दान करें। इसके लिए आप साबुत अनाज का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो वामन जयंती पर असहाय लोगों को खाना भी खिला सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार धन का दान कर सकते हैं।
  2. धर्म ग्रंथों में जल को महादान की श्रेणी में रखा गया है। अतः वामन जयंती पर आप राहगीरों के लिए मीठे जल का प्रबंध कर सकते हैं। इसे जल दान कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो वामन जयंती पर राहगीरों को शर्बत पिलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर अवश्य बरसती है।
  3. वामन जयंती पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु गरीबों और जरूरतमंदों के मध्य वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से भी जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  4. वामन जयंती के दिन पीले सरसों, केले, बेसन, चंदन, पीले पुष्प, पीले वस्त्र आदि चीजों का अवश्य दान करें। ऐसा करने से जातक पर भगवान नारायण की कृपा बनी रहती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।