Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखाई देता है सांप, जो जानिए इसके शुभ या अशुभ परिणाम

अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र में यह भी किसी शुभ या अशुभ घटना की ओर संकेत करता है। भविष्य पुराण में सांप को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए सांप का दिखना कई परिस्थितियों में शुभ भी माना गया है। काल रंग के सांप का बार-बार दिखना कुंडली में काल सर्प दोष होने की ओर इशारा करता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 23 Jun 2023 10:20 AM (IST)
Hero Image
Dream Astrology सपने में सांप दिखने का क्या मतलब है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dream Astrology: सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। सपनों में दिखने वाली चीजों का कोई-न-कोई मतलब जरूर होता है। कई सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में शुभ संकेत देते हैं तो कुछ अशुभ घटना की ओर संकेत करते हैं। चलिए जानते हैं कि सपने में सांप दिखने का क्या अर्थ है।

क्या है मृत सांप दिखने का अर्थ

अगर आपको सपने में मृत सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं जल्द ही दूर होने वाली हैं। लेकिन सपने में सांप के बच्चे दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सांप को पकड़ते हुए देखना

सपने में अगर हम सांप को पकड़ते हुए दिखाई देते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आप अपनी मेहनत से बहुत-सी धन-संपत्ति हासिल करेंगे

सांप किस बात की ओर करता है इशारा

सपने में सांप को उड़ते हुए देखना जीवन में उन्नति और प्रगति का प्रतीक होता है। वहीं अगर आप सपने में सांप को किसी से डरकर भागते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

जब इस रंग का दिखे सांप

अगर आपको सपने में बार-बार काले रंग का सांप दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि हमारी कुंडली में काल सर्प दोष है। वहीं हरे रंग के सांप के दिखने का अर्थ है कि हमारे निकट भविष्य में कोई शुभ घटना घटने वाली है। अगर सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई देता है तो यह भी कुछ शुभ होने का संकेत है।

सांप को पीछा करते हुए देखना

अगर सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है तो यह किसी अशुभ घटना की ओर इशारा करता है। वहीं अगर सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि हमारे पूर्वज हमें अपने कुल देवी-देवता की उपासना करने के लिए कह रहे हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'