Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Swapna Shastra: क्या आपको भी आते हैं छिपकली से जुड़े सपने, तो ये हो सकता है इनका मतलब

सोते समय सपने देखना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं तो कई बार कुछ सपने हमें डरा भी देते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपना कोई-न-कोई संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जहां कुछ सपने सकारात्मक संकेत के रूप में देखे जाते हैं तो वहीं कुछ नकारात्मक परिणाम भी दे सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 25 Sep 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
Swapna Shastra छिपकली को देखने पर मिलते हैं अलग-अलग संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमें कई तरह के सपने आते हैं, जिसमें से कुछ अच्छे माने जाते हैं, तो कुछ को अशुभ भी माना जाता है। असल जिदंगी में भी कई लोग छिपकली देखकर डर जाते हैं। वहीं सपने में छिपकली को खुद के ऊपर गिरते हुए देखने का सपना भी आपको डरा सकता है। चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में छिपकली से जुड़े सपनों के बारे में क्या कहा गया है।

क्या कहता है ऐसा सपना

अगर आपने सपने में छिपकली को घर में घुसते हुए देखा है, तो यह संकेत अच्छा नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आपने सपने में मरी हुई छिपकली देखी है, तो डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस सपने को शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपकी कोई मुसीबत जल्द खत्म होने वाली है।

छिपकली को गिरते देखना

सपने में छिपकली को खुद के ऊपर गिरते देखकर कोई भी डर सकता है। यह सपना असल में शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई मुसीबत आने वाली है। ऐसे में व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: सबसे ज्यादा शुभ माने गए हैं ये सपने, खोल देते हैं किस्मत का ताला

शुभ है ये सपना

अगर आप सपने में खुद को छिपकली को मारते हुए देखते हैं तो, यह सपना काफी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यह सपना आपको जीवन में चल रही परेशानियों के जल्द खत्म होने का संकेत देता है। वहीं खुद को छिपकली को भगाते हुए देखना भी एक शुभ सपना माना जाता है।

आ सकती है बाधा

अगर किसी व्यक्ति को सपने में छिपकली के बच्चे दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक अशुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको अपने किसी जरूरी कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: इन सपनों को न करें अनदेखा, जीवन में होगा बड़ा बदलाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।