Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream Meaning In Hindi: सपने में इस तरह मछली देखना माना जाता है शुभ, जानिए फिश देखने का अर्थ

Dream Meaning In Hindi स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में किसी चीज को देखने का कई बार अर्थ आने वाले समय का संकेत होता है। जिन्हें आप पहचान कर पहले ही सतर्क हो सकते हैं। ऐसे ही जानिए सपने में मछली देखने का अर्थ।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 22 Mar 2022 10:33 AM (IST)
Hero Image
सपने में मछली देखना शुभ या अशुभ

नई दिल्ली, Dream Meaning In Hindi: स्वप्न शास्त्र में मछली को देखना काफी शुभ माना जाता है। मछली को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है जो घर में सुख-समृद्धि लाती है। इसी कारण लोग घरों में मछली को पालते हैं और उनकी सेवा करते हैं। लेकिन कई बार सपनों में भी मछली नजर आती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछली देखने का भी शुभ या फिर अशुभ अर्थ होता है, जिन्हें पहचान लिया तो आने वाली समस्याओं से पहले ही सतर्क रह सकते हैं। मछली संबंधी सपने कई तरह से आ सकते हैं। जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका क्या अर्थ है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सपने में मछली देखना शुभ होता है। इन्हें देवता का प्रतीक माना जाता है।

  • अगर सपने में मछली दिखे तो समझ लें कि आने वाले समय में कोई शुभ काम होने वाला है।
  • सपने में सुनहरी मछली देखने का मतलब है कि कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। जल्द ही आपको अपना प्यार मिलने वाला है।  
  • सपने में डॉल्फिन मछली का दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपका भाग्य चमकने वाला है।
  • अगर सपने में छोटी-छोटी रंग बिरंगी मछलियां दिख रही है तो समझ लें कि आने वाले समय में आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगने वाली है।
  • अगर सपने में अचानक मछली दिखे तो समझ लें कि आपके ऊपर भगवान का पूरा आशीर्वाद है।
  • सपने में खुद को मछली पकड़ते हुए देखना तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। इस नई शुरुआत के लिए आपने काफी लंबे समय से प्रतीक्षा में थे।

  • अगर सपने में शार्क या फिर पिरहना मछली आदि दिखे तो यह अशुभ माना जाता है। सपने में उनको देखने का मतलब है कि आपको किसी दुख का सामना करना पड़ेगा या फिर कर्ज के बोझ में दब सकते हैं।
  • सपने में अगर बड़ी मछली देखते हैं तो आने वाले समय में आपको कुछ बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपको आर्थिक उन्नति भी मिलेगी।
  • अगर आप सपने में मरी हुई मछली देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'