Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Durga Ashtami 2024 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा

अष्टमी तिथि (Chaitra Navratri 2024 Day 8) पर देवी दुर्गा के आठवें अवतार मां महागौरी की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त देवी की पूजा सच्चे भाव से करते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन को खास बनाने के लिए आइए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजें -

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
Chaitra Navratri 2024 Maha Ashtami Wishes: महाअष्टमी, 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024 Maha Ashtami Wishes: चैत्र नवरात्र के नौ दिवसीय उत्सव के दौरान महाअष्टमी का पर्व बड़ी भक्ति और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन का उपवास रखने से मां महागौरी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। वहीं, अगर आप इस बार की महाअष्टमी को बेहद शुभ और कल्याणकारी बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए शुभ संदेश अपने करीबियों और परिचितों को भेज सकते हैं।

महाअष्टमी, 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं -

  • या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:, महाअष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • जग है सारा मां तेरे चरणों में, रखना सदा हमे अपनी शरण में, सिर पर हम रखें चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं माता को फूल, महाअष्टमी 2024 की शुभकामनाएं।
  • यह पर्व आपके जीवन को नई खुशियों से भर दे, साथ रही आपको और आपके प्रियजनों को हमेशा के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भर दे, आपको महाअष्टमी की शुभकामनाएं।
  • मां दुर्गा कठिन समय में आपका मार्गदर्शन करने और आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए हमेशा मौजूद रहें, आपको दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • देवी दुर्गा आपको जीवन में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए अपार शक्ति प्रदान करें, शुभ दुर्गा अष्टमी 2024।
  • सबसे शक्तिशाली मां शक्ति आपके परिवार को बुराई से बचाएं और सभी की इच्छाएं पूरी करें, दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर मेरी कामना है कि आपके चेहरे पर मुस्कान हो और आपके दिल के हर कोने में खुशी हो, आपको दुर्गा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • अष्टमी महागौरी को समर्पित दिन है, इस विशेष अवसर पर देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें, महाअष्टमी 2024 की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Day 8: शीघ्र विवाह के लिए चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर जरूर करें ये 3 आसान उपाय

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'