Move to Jagran APP

Dussehra 2024: दशहरे पर किस समय किया जाएगा रावण दहन, यहां जानें शुभ मुहूर्त

दशहरे का पर्व हिंदू धर्म का एक मुख्य त्योहार माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। ऐसे में पूरे देश में इस बार दशहरे का पर्व शनिवार 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसे विजयदशमी (Vijayadashami 2024) के नाम से भी जाना जाता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 11 Oct 2024 05:17 PM (IST)
Hero Image
Dussehra 2024 Vijayadashami दशहरे पर किस समय जलाया जाएगा रावण।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दशहरे का दिन वह दिन है, जब भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी देखा जाता है। दशहरे के दिन रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है, जिसे रावण दहन (Dussehra 2024 Ravan Dahan) कहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल रावण दहन का मुहूर्त क्या रहने वाला है।  

रावण दहन मुहूर्त (Ravan Dahan Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में दशहरे का पर्व (Dussehra 2024) शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रदोष काल में रावण दहन किया जाता है। ऐसे में दहन का मुहूर्त इस प्रकार रहने वाला है -

  • रावण दहन मुहूर्त - शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 26 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त  - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक
  • अपराह्न पूजा का समय - दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक

यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: यहां जलाया नहीं बल्कि पूजा जाता है रावण, खुद को भाग्यशाली मानते हैं गांव के लोग

दशहरा का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। ऐसे में श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को प्रातः 05 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस नक्षत्र का समाप्त 13 अक्टूबर को प्रातः 04 बजकर 27 मिनट पर होगा।

(Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें -  Dussehra 2024: इन 4 शुभ योग में मनाया जाएगा दशहरा, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का समय

अलग-अलग हैं मान्यताएं

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन कुछ कार्यों या संकेतों को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पर नीलकंठ पक्षी का दिखाई देना बहुत ही शुभ होता है। साथ ही कई स्थानों पर इस दिन सोना पत्ती बांटने का भी चलन है। इसी के साथ यह भी मान्यता है कि इस दिन पर कोई नई चीज खरीदना शुभ होता है। इसी के साथ दशहरे पर किसी नए काम की शुरुआत करने से उस काम में सफलता मिलती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।