Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eid Milad-Un-Nabi 2024 Wishes: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद, इस पाक मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन बहुत ही खास माना गया है। यह उत्सव इस साल 16 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है। उन्हें अल्लाह का आखिरी दूत माना जाता है तो आइए इस दिन को और भी शानदार बनाने के लिए अपने प्रियजनों को बधाई (Eid Milad-Un-Nabi 2024 Wishes) देते हैं।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
Eid Milad-Un-Nabi 2024 Wishes: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार यह पर्व 16 सितंबर, 2024 दिन सोमवार यानी आज मनाया जा रहा है। यह हर साल रबी-उल-अव्वल (Rabi al Awwal) के 12 वें दिन मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह वही शुभ दिन है, जब पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ था, इस अवसर पर अगर आप अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ खुशियां बांटने की सोच रहे हैं, तो ये शुभ संदेश आपकी मदद कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।

सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
  • इस शुभ दिन पर पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का प्रकाश आपको शांति की ओर ले जाए।
  • आपका समय मंगलमय हो, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।
  • मुझे उम्मीद है कि यह ईद-ए-मिलाद-उन-नबी आपको खुशी और शांति से भर दे।
  • मुझे आशा है कि यह दिन आपका खुशियों से भरा हो।
  • मुझे यकीन है कि अल्लाह आपके कष्टों को कम करेगा और आपको सफलता प्रदान करेगा।
  • अल्लाह इस शुभ पर हमें दया, प्यार और धैर्य प्रदान करें, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।
  • इस शुभ अवसर पर अल्लाह की महान कृपा आपके जीवन को भर दे, हैप्पी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी।

  • सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।
  • पैगंबर मुहम्मद की सीख हमारे लिए प्रेरणा बनें, सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारक।
  • पैगंबर मुहम्मद के विचार हमें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करें, हैप्पी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी।
  • इस शुभ दिन पर अल्लाह सभी को समृद्धि और शांति प्रदान करे, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई।
  • पैगंबर की शिक्षाएं आपको हर समय सही दिशा में ले जाएं और जीवन भर आपका मार्गदर्शन करती रहें, हैप्पी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी।
  • आपका मार्गदर्शन करने के लिए पैगंबर की रोशनी आपके ऊपर हमेशा बनी रहे, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।

यह भी पढ़ें: Eid Milad Un Nabi 2024: कब मनाई जाएगी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, यहां जानिए सही तारीख

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।