Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Eid Milad Un Nabi 2024: कब मनाई जाएगी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, यहां जानिए सही तारीख

इस्लाम धर्म में ईद (Eid Milad Un Nabi 2024) का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर ही इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को इतना खास माना जाता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 13 Sep 2024 03:36 PM (IST)
Hero Image
Eid Milad Un Nabi 2024: कब मनाई जाएगी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2024?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस्लाम धर्म में पैगंबर मोहम्मद के जन्म के जश्न के तौर पर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi 2024) का पर्व मनाया जाता है।  ऐसे में आइए जानते हैं कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, साल 2024 में कब मनाई जाएगी। साथ ही जानते हैं इस दिन का महत्व।

ईद-उल-फितर मुबारक (Eid Milad Un Nabi 2024 significance)

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि अल्लाह ने हजरत मोहम्मद को एक अवतार के रूप में भेजा था, जिसका उद्देश्य समाज में फैले अंधकार और बुराइयों को खत्म करना था।

ऐसे में बुराई को खत्म करने के लिए अल्लाह ने मोहम्मद साहब को धरती पर भेजा था। पैगंबर मोहम्मद के वालिद (पिता) अब्दुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब थे, और वालिदा (माता) आमेना थीं। उनका जन्म रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन हुआ था। ऐसे में इस साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद मिलाद उन नबी सोमवार, 16 सितंबर के दिन मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - 13 Number: नंबर 13 को क्यों माना जाता है इतना अशुभ, ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं इसके कारण

कैसे मनाते हैं यह जश्न (Eid Milad Un Nabi 2024 Celebration)

हर साल बड़े ही जोरो-शोरों के साथ ईद का जश्न मनाया जाता है। इस खास मौके लोग अपने घरों को सजाते हैं, मस्जिद में सजदा करते हैं। इस्लाम धर्म के अनुयायी इस खास दिन पर दरगाह जाकर चादर चढ़ाते हैं और हजरत मोहम्मद के संदेश पढ़ते हैं। साथ ही इस दिन को जितना हो सके अल्लाह की इबादत में बिताया जाता है। इसी के साथ ईद के दिन पर जगह-जगह पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा, बनने लगेंगे तरक्की के योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।