Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

February 2024 Shubh Muhurat: शुरू होने जा रहा है फरवरी का महीना, यहां पढ़ें शुभ दिन और मुहूर्त की सूची

February 2024 Shubh Muhurat कुछ ही दिनों में फरवरी माह की भी शुरुआत होने जा रही है। इस माह में मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। हिन्दू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी जानते हैं फरवरी महीने में कब-कब शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 25 Jan 2024 12:15 PM (IST)
Hero Image
February 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए फरवरी में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। February 2024 Shubh Muhurat: सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग में शुभ समय जरूर देखा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब कोई कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो उस कार्य से हमेशा शुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं। उस कार्य में साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी माह में विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश आदि जैसे कार्यों के लिए शुभ दिन कौन-कौन से रहने वाले हैं।

फरवरी 2024 में शुभ मुहूर्त सूची


सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog)

ज्योतिष शास्त्र में शुभ माने गए सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों का शुभ परिणाम देखने को मिलता है। ऐसे में 03, 06, 08, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 फरवरी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

अमृत सिद्धि योग

ज्योतिष शास्त्र में अमृत सिद्धि योग को भी बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में फरवरी में 3 दिन यानी 17, 19 और 22 फरवरी को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

वाहन की खरीदारी के लिए फरवरी में  01, 02, 04, 18, 21, 22 और 29 तारीख का दिन उत्तम रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए 04, 06, 13, 18, 23, 24 और 25 फरवरी को शुभ माना जा रहा है।

विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

विवाह मुहूर्त - फरवरी के माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 04, 06, 07, 08, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी का दिन शुभ रहेगा।

गृह प्रवेश -  गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए 26 फरवरी का दिन शुभ रहने वाला है।

नामकरण हेतु मुहूर्त - 01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी।

अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त - 02, 08, 12, 14, 19, 21, 22, 26 और 29 फरवरी।

कर्णवेध हेतु मुहूर्त - 01, 10, 14, 15, 18, 19, 21, 22 और 29 फरवरी का दिन शुभ है।

विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - 01, 04, 07, 11, 14, 15, 18, 21, 25, 28 और 29 फरवरी पर शुभ मुहूर्त बन रहा है।

 

जनेऊ मुहूर्त - फरवरी के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए 11, 12, 14, 18, 19, 25, 26, 28 और 29 शुभ मुहूर्त है।

मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 21, 22 और 29 फरवरी का दिन उत्तम रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।