Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gajkesari Rajyog 2023: इस दिन हो रहा है गजकेसरी योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

Gajkesari Rajyog 2023 ज्योतिष शास्त्र में काई प्रकार के योग और राजयोग के विषय में बताया गया है जिनका निर्माण ग्रहों के राशि परिवर्तन या युति से होता है। ऐसे ही अगस्त मास गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान कुछ राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Thu, 03 Aug 2023 01:08 PM (IST)
Hero Image
Gajkesari Rajyog 2023: गुरु चंद्र की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Gajkesari Rajyog 2023: ज्योतिष दृष्टि से अगस्त का महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस माह में कुछ प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण विभिन्न प्रकार के योग एवं राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि 07 अगस्त 2023 के दिन गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत ही लाभदायक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में यह योग बनता है, उन्हें कार्य क्षेत्र में पदोन्नति, समाज में मान-सम्मान व आर्थिक क्षेत्र में उन्नति का लाभ मिलता है। आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा गजकेसरी योग का लाभ?

मेष राशि

गजकेसरी योग के निर्माण से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ आर्थिक क्षेत्र में भी जातक को लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो जातक विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग भाग्यशाली साबित होगा। यह समय छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग फलदाई साबित होगा। इस दौरान जातकों को न्यायालय पक्ष में सफलता मिलेगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस अवधि में भूमि, महान या वाहन इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।