Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी पर पढ़ें ये संपूर्ण गणेश जी की आरती, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Ganesh Chaturthi 2022 बिगड़े काम बनाने हों या किसी काम को बिना रूकावट पूरा करना हो तो इसके लिए गणेश जी की पूजा और आरती से करें उस काम की शुरूआत। यहां पढ़ें भगवान गणेश जी की संपूर्ण आरती।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Sat, 27 Aug 2022 06:00 AM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश जी की संपूर्ण आरती

नई दिल्ली,Bhagwan Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्‍त को है। जिसके लिए देशभर में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव पर अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इनकी पूजा के बाद शुरू किए गए कार्य, बिना किसी बाधा के आसानी से संपन्न हो जाते हैं। इसलिए वजह से ही भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। दूसरी मान्यता यह है कि भगवान गणेश जहां निवास करते हैं वहां रिद्धि-सिद्धि के साथ शुभ-लाभ भी विराजते हैं। बिना आरती व चालीसा के भगवान गणेश की पूजा पूजा अधूरी है। तो गणेश चतुर्थी पर उनकी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के ल‍िए गणेश जी की आरती का जरूर गुणगान करें। इससे उनकी कृपा दृष्टि सब पर बनी रहती है।। 

श्री गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti )

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जी की पार्वती, पिता महादेवा।।

एक दंत दया वंत, चार भुजा धारी।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी।।

जय गणेश जय गणेश ,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा।

लड्डूअन का भोग लगे, संत करें सेवा।।

जय गणेश जय गणेश ,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।।

जय गणेश जय गणेश ,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

जय गणेश जय गणेश ,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

दीनन की लाज रखो, शंभु सूतकारी।

कामना को पूर्ण करो, जाऊ बलिहारी।।

जय गणेश जय गणेश ,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Pic credit- freepik