Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2024: घर ला रहे हैं गणपति, तो राशि अनुसार स्थापित करने से मिलेंगे ढेरों लाभ

भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दस दिन के उत्सव के दौरान भक्त अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आप अपनी राशिनुसार गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं। इससे आपको गणेश जी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 03 Sep 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2024 राशि अनुसार स्थापित करें गणपति।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बप्पा के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi 2024) पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल इस गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार, 07 सितंबर को मनाया जाएगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को गणपति जी की गुलाबी या फिर लाल रंग की मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए। इस दौरान ॐ हीं ग्रीं य सिद्ध मंत्र का जाप करें। इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अपने घर में हल्के पीले रंग के गणेश जी स्थापित करने चाहिए। इस दौरान आप ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप कर सकते हैं, जो आपको लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपने घर में हल्के हरे रंग के गणपति जी स्थापित कर सकते हैं। घर में गणेश जी की स्थापना के दौरान ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें। प्रतिमा लाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सफेद रंग के गणेश जी शुभ मानी गई है। ऐसे में आप गणेश जी की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करते समय ॐ वरदाय नमः या ॐ वक्रतुण्डाय हूं मंत्र का जप कर सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति का वास बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक सिंदूरी रंग की बप्पा की मूर्ति अपने घर ला सकते हैं। इसके साथ ही स्थापना के दौरान ॐ सुमंगलाये नम: मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को गहरे हरे रंग के गणेश जी घर में स्थापित करने चाहिए। मूर्ति स्थापना से पहले आप ॐ चिंतामण्ये नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi की पूजा थाली में शामिल करें गणपति बप्पा के प्रिय फूल, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गणपित जी की हल्के नीले रंग की प्रतिमा घर में स्थापित करने से लाभ मिल सकता है। गणेश जी की स्थापना के दौरान आप ॐ वक्रतुण्डाय नमः मंत्र का जाप कर शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। ऐसा करने पर जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपने घर पर गहरे लाल रंग की गणेश जी की प्रतिमा ला सकते हैं। इसके साथ ही गणपति स्थापना के दौरान ॐ नमो भगवते गजाननाय अद्य मंत्र का जाप करें। इससे आपको जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि को पीले रंग के गणपति जी अपने घर में स्थापित करने चाहिए। साथ ही इस राशि के जातकों को गणपति स्थापना से पहले ॐ गं गणपतये मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिल सकता है। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को गणेश उत्सव को खास मौके पर गणेश जी के हल्के नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इस दौरान आप ॐ गं नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे भगवान एकदंत आपसे प्रसन्न होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बप्पा की गहरे नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना गया है। इन जातकों को ॐ गं रोग मुक्तये फट् मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए। इससे आपको हर प्रकार की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को गणेश उत्सव के मौके पर पीले रंग की गणपति जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। वहीं आप मूर्ति स्थापना के दौरान ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।