Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2024: गणेशोत्सव पर घर आया है नन्हा मेहमान, तो उन्हें दें बप्पा के ये प्यारे नाम

हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला एक पर्व है जिसकी धूम पूरे भारत में देखने को मिलती है। ऐसे में अगर इस खास मौके पर आपके घर में बच्चे ने जन्म लिया है तो आप उनके लिए बप्पा के प्यारे-प्यारे नामों का चयन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बच्चो के लिए गणेश जी के नाम।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 06 Sep 2024 11:23 AM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश जी के नाम पर रखें अपने बच्चों के नाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार, 07 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। यह पर्व मुख्य रूप से बुद्धि का देवता यानी भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। बप्पा के भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की मूर्ति घर में विराजमान की जाती है और सच्चे मन से उनकी सेवा की जाती है।

लड़को के लिए गणेश जी के नाम

  • विनायक - यह बप्पा के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है। ऐसे में आप अपने बेटे को विनायक नाम दे सकते हैं।
  • अथर्व - भगवान गणेश को अथर्व भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है 'ज्ञान और बुद्धि के देवता'।
  • सिद्धेश - आप अपने बच्चे को सिद्धेश नाम भी दे सकते हैं, जो सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है।  
  • शुबन - शुबन का अर्थ होता है शुभ और प्रतिभाशाली। साथ ही यह नाम मार्डन भी लगता है।
  • अवनीश - अवनीश का अर्थ होता है - शासक या राज करने वाला। इस भी नाम को बप्पा से जोड़कर देखा जाता है।
  • सुमुख - सुमुख भी गणेश जी का ही एक नाम है। इसका अर्थ होता है अच्छा दोस्त।
  • सुप्रदीप - आप अपने बेटे के लिए गणेश जी का सुप्रदीप नाम भी चुन सकते हैं, जिसका अर्थ है - प्रकाश, चमक, दीपक और प्रतिभाशाली।
  • प्रथम - गणेश जी को प्रथम भी कहा जाता है। इसलिए आप अपने बेटे के लिए गणपति जी का यह नाम चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2024: 07 सितंबर को घर में विराजमान होंगे बप्पा, जानें मूर्ति स्थापना की सही विधि

लड़कियों के लिए बप्पा के नाम

  • तनुषी - तनुष नाम को भगवान गणेश और शिव जी दोनों से जोड़कर देखा जाता है। आप अपनी लड़की के लिए भी इसी से प्रेरित तनुश्री, तनुषा, तनुषी आदि नाम चुन सकते हैं।
  • कृति - कृति भगवान गणेश के 108 नामों में शामिल है। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए यह प्रचलित नाम चुन सकते हैं।
  • सुखनिधी - यह नाम भी भगवान गणेश के 108 नामों में से एक है। ऐसे में अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव करना शुभ होगा।
  • मान्या - यह भी गणेश जी का ही एक नाम है, जिसका अर्थ होता है सम्मान के योग्य।
  • प्रज्ञा - सत्य-असत्य की पहचान करने की क्षमता को प्रज्ञा कहा जाता है। साथ ही यह गणेश जी के नामों में से भी एक है।
  • शिवप्रिय - गणेश जी को शिवप्रिय भी कहा जाता है। ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम शिवप्रिया रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Ganesh Mahotsav 2024: इस शुभ समय पर करें भगवान गणेश की स्थापना, जानें उनका प्रिय भोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।