Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Garud Puran के मुताबिक इन कामों को करने से कम हो जाती है आयु, आप भी रखें ध्यान

गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पुराणों में से एक माना गया है। साथ ही इस पुराण में नरक स्वर्ग रहस्य नीति धर्म और ज्ञान का भी उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं इस महत्वपूर्ण ग्रंथ में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की आयु में कमी आती है। ऐसे में व्यक्ति को इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 23 Jul 2024 04:58 PM (IST)
Hero Image
Garud Puran के मुताबिक इन कामों को करने से कम हो जाती है आयु।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मृत्यु एक ऐसा सत्य है, जिसे कोई भी नहीं टाल पाना साधारण मनुष्य के वश में नहीं है। वहीं, गरुड़ पुराण एक ऐसा पुराण है, जिसमें मृत्यु और उसके बाद ही अवस्था का वर्णन मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों का भी जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि व्यक्ति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

न करें इन चीजों का सेवन

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात में दही खाने से मनुष्य की आयु कम होती है। अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो रात में दही खाने से शरीर में कफ दोष तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में सूखा मांस का सेवन करना भी शुभ नहीं माना गया।

ये है गलत आदत

कई लोगों की आदत होती है कि वह रात में देर तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो ये आदत खराब है ही, साथ ही इसे गरुड़ पुराण में भी सही नहीं माना गया। ऐसा करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। इसलिए व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत बनानी चाहिए। इसके साथ ही सोते समय व्यक्ति को दिशा का भी ध्यान जरूर रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से भी व्यक्ति की आयु में कमी आती है।

यह भी पढ़ें - Kamdhenu: कामधेनु गाय क्यों है इतनी दिव्य, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

इन बातों का भी रखें ध्यान

गरुड़ पुराण में माना गया है कि जो व्यक्ति श्मशान के धुएं के संपर्क में आता है, उसकी आयु भी कम हो जाती है। जिसका कारण यह है कि   शमशान से निकलने वाले धुएं में बहुत से बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं। इसके साथ ही सुबह के समय अत्यधिक संभोग करने से भी व्यक्ति की आयु में कमी आती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।