Move to Jagran APP

मृत्यु के बाद इसलिए कराया जाता है Garud Puran का पाठ, मिलते हैं ये लाभ

मृत्यु एक ऐसा अटल सत्य है जिसे कोई भी नहीं टाल सकता। जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी तय है। हिंदू धर्म में व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया जाता है जो 16 संस्कारों में से आखिरी संस्कार है। मृतक की आत्मा की शांति के लिए 13 दिनों तक कई कर्मकांड किए जाते हैं। इस दौरान गरुड़ पुराण का पाठ भी करवाया जाता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Thu, 04 Jul 2024 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 04:40 PM (IST)
Garud Puran मृत्यु के बाद इसलिए कराया जाता है पाठ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में शामिल है। आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके घर में गरुड़ पुराण का पाठ करवाया जाता है और सभी लोग बैठकर इसे सुनते है। इस पुराण में नरक, स्वर्ग, रहस्य, नीति, धर्म और ज्ञान का उल्लेख किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसी मृत्यु के बाद इसका पाठ घर में करवाने से क्या लाभ मिलते हैं।

क्यों करवाया जाता है पाठ

हिंदू धार्मिक ग्रंथो में माना गया है कि मृत्यु के 13 दिन बाद तक आत्मा धरती लोक पर ही भटकती रहती है। इसीलिए 13 दिनों तक अलग-अलग तरह के कर्मकांड किए जाते हैं, ताकि आत्मा को शांति मिल सके। इस दौरान जब गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है, तो ऐसा माना जाता है कि मृतक भी इस पाठ को सुन रहा है। इस पाठ के द्वारा आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मिलते हैं ये लाभ

किसी सदस्य की मृत्यु के बाद जब घर में गरुड़ पुराण का पाठ करवाया जाता है, तो इससे घर के सदस्यों को आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे व्यक्ति को धर्म और आध्यात्मिक से जुड़ा ज्ञान भी मिलता है। यह पुराण व्यक्ति की पाप और पुण्य से संबंधित जानकारी को तो बढ़ाता ही है। साथ ही इससे ज्ञान, यज्ञ, तप और आत्मज्ञान, सदाचार के बारे में जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Lord Shiva Third Eye: इस कारण भगवान शंकर हुए त्रिनेत्री, देवी पार्वती से जुड़ा है रहस्य

इन नियमों का रखें ध्यान

गरुड़ पुराण के पाठ का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए कई तरह के नियमों का ध्यान रखा जाता जरूरी है। सबसे पहले पाठ करने से लिए  पवित्रता का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसका पाठ हमेशा किसी साफ-सुथरी जगह पर ही करना चाहिए।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.