Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Garun Puran: इन आदतों को अपने अंदर से कर दें खत्म, वरना हो जाएंगे कंगालो

Garun Puran गुरुण पुराण के अनुसार हमारे अंदर कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिन्हें भूल जाने में ही भलाई होती है। हम आज कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यदि समय रहते खत्म नहीं किया गया तो वे आपके जीवन को बर्बाद कर देंगी।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Fri, 13 Jan 2023 04:02 PM (IST)
Hero Image
Garun Puran: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है।

नई दिल्ली, Garun Puran: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। गरुण पुराण में जन्म-मृत्यु और स्वर्ग-नर्क को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं। इसमें कर्म और धर्म को लेकर भी काफी कुछ कहा गया है। आज हम गरुण पुराण में लिखी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। आज हम आपको गरुण पुराण के मुताबिक बताएंगे कि अपने अंदर कि किन आदतों को खत्म कर लेना चाहिए जिनसे आप जल्द ही कंगाल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन गंदी आदतों के बारे में जिन्हें खत्म कर लेने में ही भलाई है।

भोग न लगाना

कई बार बहुत धन कमा कर भी व्यक्ति उसे संचित नहीं कर पाता है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पैसा कब हाथ में आता है और कब खत्म हो जाता है, इस बारे में किसी को पता ही नहीं चलता है तो गरुण पुराण में इसका हल है। यदि आप अपनी रसोई में बनने वाले भोजन का भोग भगवान को नहीं लगाते हैं तो घर में दरिद्रता आती है। चाहे आप जितना कमाएं पर कम ही पड़ जाता है। भगवान को बिना भोग लगाए खाने वाले लोगों पर माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं और उस घर की बरकत रुक जाती है। भोग लगाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर के अन्न भंडार हमेशा ही भरे रहते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि भगवान को सात्विक भोजन का ही भोग लगाएं।

संपत्ति का घमंड

गरुण पुराण की मानें तो जिस व्यक्ति के पास अधिक धन-संपत्ति होती है उसे खुद पर घमंड आ जाता है। ऐसे में वह अपनी संपत्ति का रौब दिखा कर अपने से नीचे वाले लोगों को अपमानित करता है। ऐसे व्यक्तियों से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे लोगों के घर में कभी भी धन-संपत्ति एकत्रित नहीं हो पाती है।

ग्रंथों का अध्ययन न होना

जिस घर में धर्म या ग्रंथों का पाठ नहीं होता है उस घर में कभी बरकत नहीं होती है। जिस घर में रामायण, महाभारत या गरुण पुराण के साथ-साथ अन्य ग्रंथों को नहीं पढ़ा जाता है, उस घर की किस्मत हमेशा ही फूटी रहती है।

PiC Credit- Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।