Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gayatri Mantra Benefits: सोने से पहले करें गायत्री मंत्र का जाप, दूर हो सकती हैं कई समस्याएं

Gayatri Mantra Significance देवी गायत्री को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना उत्तम माना जाता है। मां गायत्री की कृपा से व्यक्ति को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को एक बहुत ही प्रभावशाली मंत्र माना गया है। इसके जाप से न केवल आध्यात्मिक लाभ देखने को मिलते हैं बल्कि कई शारीरिक लाभ भी देखने को मिलते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Thu, 18 Jan 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Gayatri Mantra गायत्री मंत्र का जाप करने के अद्भुत फायदे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gayatri Mantra Benefits: हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व माना गया है। गायत्री मंत्र को महामंत्र भी कहा जाता है। इसके रोजाना जाप से व्यक्ति को जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले भी गायत्री मंत्र का जाप किया जा सकता है। इससे भी व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्य धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

दूर होती है ये समस्या

यदि आप रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया जाए, तो इससे आपको बुरे सपने आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही चैन की नींद आती है, जिससे आप अगले दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

मिलते हैं ये लाभ

नींद का संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य से भी होता है। ऐसे में यदि व्यक्ति अच्छी नींद लेता है तो उसका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। इतना ही नहीं, रात में गायत्री मंत्र का जाप से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता भी समाप्त होती है।

मिलती है मानसिक शांति

रोजाना रात में गायत्री मंत्र का जाप करके सोने से व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है और व्यक्ति का क्रोध भी शांत होता है।

यह भी पढ़ें - Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद

यदि आपके मन में किसी प्रकार का भय है तो सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी गायत्री मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है, क्योंकि इससे ध्यान क्षमता भी बढ़ती है। जिससे व्यक्ति को शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'