Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

These Zodiac Signs Relationships: इन राशियों का सास के साथ होता है गहरा रिश्ता, बनती हैं शानदार बहू

These Zodiac Signs Relationships With Sasu Maa अगर आपका रिश्ता शानदार है तो आपका जीवन भी अच्छा बीतता है लेकिन किसी भी वजह से अगर आपसी मनमुटाव है तो रिश्ते को आगे ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है। पार्टनर के साथ-साथ उसके परिवार वालों के साथ भी संबंध अच्छे होना बेहद जरूरी है तो आइए जानते हैं कौनसी वो राशियां हैं जिनकी अपनी सास के साथ खूब बनती है -

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 14 Jan 2024 09:43 AM (IST)
Hero Image
These Zodiac Signs Relationships: इन राशियों का सास के साथ होता है गहरा रिश्ता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। These Zodiac Signs Relationships With Mothers-in-Law: एक सफल विवाह और रिश्ते की पहचान यही है कि आपके बीच कितना गहरा प्यार और आपसी समझ है। यदि ऐसा है, तो आपका जीवन बेहद शानदार बीतता है, लेकिन किसी भी वजह से अगर आपसी मनमुटाव है, तो रिश्ते को आगे ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है।

पार्टनर के साथ-साथ उसके परिवार वालों के साथ भी संबंध अच्छे होना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं कौनसी वो राशियां हैं जिनकी अपनी सास के साथ खूब बनती है और ये अपनी सास के हर नखरे को उठाती हैं -

वृषभ राशि

इस राशि के लोग अपनी सास को खूब प्रसन्न रखते हैं, जिससे उनका अपने पार्टनर के साथ भी रिश्ता अच्छा बना रहता है। हालांकि वृषभ राशि के जातक इसे अपने लाभ के लिए नहीं करते हैं।

कहा जाता है कि इन लोगों को अपने रिश्ते को बचाकर रखना, उनके साथ समय व्यतीत करना, विनम्रता से व्यवहार करना पसंद होता है। अगर आपके साथी की राशि वृष है, तो खुश हो जाइए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अपने आस-पास के सभी लोगों का सम्मान करना और उनका ख्याल रखना पसंद करते हैं, जब भी उन्हें समय मिलता है, तो वे परिवार के सभी कार्यक्रमों, पिकनिक और अन्य चीजों में शामिल होकर अपनी सास के साथ एक मजबूत रिश्ता कायम करने की कोशिश करते हैं। इस राशि के लोग अपने भावनात्मक सपोर्ट के चलते अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में कामयाब भी होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अपनी सास को अपने पक्ष में करने के लिए यथासंभव प्रयास करते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि रिश्ते कितना महत्व रखते हैं। वे अपने संबंध को बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, भले ही इससे उन्हें परेशानी हो।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर की मां का दिल जीतने में कामयाब भी होते हैं। साथ ही उनका रिश्तों के प्रति समर्पण देखकर बाकी लोग भी उनका आदर करते हैं।

यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: आज विनायक चतुर्थी पर करें बप्पा को ऐसे प्रसन्न, चमक जाएगा सोया हुआ भाग्य

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।