Move to Jagran APP

Good Luck Signs: इन जीवों को देखकर होती है आपकी सुबह, तो समझिए जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन

Lucky Animals सुबह का समय एक ऐसा समय होता है जब हम नई ऊर्जा से भरे होते हैं और एक नए दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में यदि आपको सुबह-सुबह कुछ जीव दिखाई देते हैं तो समझ जाइए कि आपका दिन बनने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-से जीवों के दिखने से व्यक्ति का भाग्य खुल सकता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 22 Nov 2023 04:16 PM (IST)
Hero Image
Good Luck Signs इन जीवों का दिखना है शुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Good Luck Signs: सनातन धर्म में प्रकृति और जीव-जंतुओं को विशेष महत्व दिया गया है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ जीव आपके लिए गुड लक का संकेत हो सकते हैं।

होती है अचानक धन की प्राप्ति

तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना जाता है। वहीं, तोता कामदेव का वाहन भी है। ऐसे में यदि आपको सुबह-सुबह तोता दिखाई देता है या किसी काम पर जाते समय तोता दिखाई देता तो यह एक बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका जरूरी काम पूरा होने वाला है या फिर आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।

अच्छे दिन शुरू होने का संकेत

वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कछुए का बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आपको कछुआ दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही बहुत-सा धन लाभ होने वाला है। यह आपके अच्छे दिन शुरू होने का भी संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, खिंचा चला आएगा पैसा

सुख-समृद्धि का संकेत

आम-सी दिखने वाली काली चींटी भी आपके लिए भाग्य के द्वार खोल सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काली चींटी का संबंध न्याय के देवता शनि देव से माना गया है। ऐसे में इनका घर में आना सुख-समृद्धि के आने का संकेत हो सकता है। इसलिए कभी भी काली चींटी को मारना नहीं चाहिए।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

जब रास्ते में दिखे ये जीव

अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और रास्ते में आपको भेड़ों की झुंड दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आपका वह काम बनने वाला है। या इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि भविष्य में आपको बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'