Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Grahan 2023: कब है साल 2023 का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानिए तिथि और धार्मिक महत्व

Grahan 2023 Date साल 2023 का पहला और पूर्ण सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। वहीं साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगा था जो कि एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण था। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में साल के आखिर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण इसी माह में लगने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीख और महत्व।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 04 Oct 2023 04:18 PM (IST)
Hero Image
Grahan 2023 कब है साल 2023 का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Eclipse 2023 Date: विज्ञान की दृष्टि से तो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है ही, साथ ही धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह दोनों विशेष महत्व रखते हैं। वर्ष 2023 के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण अक्टूबर माह में ही पड़ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और धार्मिक दृष्टि से इनका महत्व।

सूर्य ग्रहण का महत्व और तिथि

धार्मिक दृष्टि से भी सूर्य ग्रहण विशेष महत्व रखता है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस दौरान सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच नहीं पाती। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2023: पितृ पक्ष में कब है प्रदोष व्रत? मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस विधि से करें पूजा

चंद्र ग्रहण का महत्व और तिथि

सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्र ग्रहण भी धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक ही सीध में आ जाते हैं तो इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता। इस घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं। वर्ष 2023 का आखिरी चन्द्र ग्रहण 28 अक्टूबर के दिन लग रहा है।

इसका प्रारम्भ रात 10 बजकर 36 मिनट पर होगा। साथ ही इसका समापन रात 11 बजकर 52 पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इस दौरान सूतक काल भी मान्य होगा। ऐसे में सूतक काल के नियमों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'