Move to Jagran APP

Gudi Padwa 2023: जानिए किस दिन मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा पर्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि?

2023 Gudi Padwa महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर्व को धूम-धाम से मनाया जाता है। चैत्र मास में मनाएं जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व हैं। आइए जानते हैं मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा पर्व शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Tue, 14 Mar 2023 07:42 PM (IST)
Hero Image
Gudi Padwa 2023 चैत्र मास में कब मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा पर्व?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Gudi Padwa 2023 Kab Hai: चैत्र मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं, जिसमें महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जानें वाला गुड़ी पड़वा पर्व भी एक है। बता दें कि जिस तरह चैत्र नवरात्रि से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ हो जाता है, ठीक उसी तरह महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं गुड़ी पड़वा की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

गुड़ी पड़वा तिथि (Gudi Padwa 2023 Date)

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 21 मार्च 2023, रात्रि 09 बजकर 22 मिनट से

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 मार्च 2023, शाम 06 बजकर 50 मिनट पर

गुड़ी पड़वा पर्व तिथि: 22 मार्च 2023, बुधवार

मराठी शक सम्वत: 1945 प्रारंभ

गुड़ी पड़वा पूजा मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह -7 बजकर 39 मिनट तक

गुड़ी पड़वा पूजा विधि (Gudi Padwa 2023 Puja Vidhi)

गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्र में गुड़ी बनाने की प्राचीन परंपरा है। इस विशेष दिन पर अपने घर मुख्य द्वार पर एक खंभे में पीतल का लोटा उल्टा रखकर इसमें रेशम के लाल, केसरिया और पीला वस्त्र बांधा जाता है। फिर गुड़ी को फूलों से सजाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। इसके साथ गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर तोरण बनाकर सजाते हैं और घर के एक हिस्से में पताका लगाया जाता है। इसके साथ इस दिन ब्रह्मा जी की पूजा भी विधि-विधान से की जाती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।