Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gupt Navratri 2024: धन से लेकर नेगेटिव एनर्जी तक, सभी समस्याओं को दूर करेंगे गुप्त नवरात्र के ये टोटके

गुप्त नवरात्र के दौरान दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस साल आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 06 जुलाई 2024 दिन शनिवार के दिन से हो चुकी है। वहीं इसका समापन 15 जुलाई 2024 दिन सोमवार के दिन होगा। ऐसे में आप दस महाविद्याओं की कृपा प्राप्ति के लिए ये कुछ असरदार टोटके कर सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
Gupt Navratri 2024 गुप्त नवरात्र के टोटके।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 2 प्रकट नवरात्र की तरह ही 2 गुप्त नवरात्र भी मनाई जाती है, जिसमें से एक माघ माह में और दूसरी आषाढ़ माह में पड़ती है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्र की पूजा अधिकतर अघोरियों और तांत्रिकों द्वारा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं गुप्त नवरात्र के कुछ टोटके। 

नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर

गुप्त नवरात्रि की पूजा में मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही नवरात्रि की पूजा में प्रत्येक दिन मां दुर्गा को 7 लौंग चढ़ाएं। इस दौरान मां दुर्गा के वैदिक मंत्र का जप भी करते रहें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर-परिवार से दूर बनी रहती है।

नहीं होगी धन की कमी

गुप्त नवरात्र के पहले दिन एक लाल कपड़े में अक्षत और कुछ कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इसके बाद गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक पूजा-अर्चना करने के बाद आखिरी व्रत के दिन इस पोटली को घर में कहीं दबा दें। माना जाता है कि इस टोटके से व्यक्ति को धन की कमी होती।

यह भी पढ़ें - Gupt Navratri 2024: बेहद गुप्त है यह नवरात्र, व्रत करने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

इस टोटके से मिलेगा लाभ

गुप्त नवरात्रि के दौरान एक फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे कोसों दूर बनी रहती है और धन आगमन के योग बनने लगते हैं। इसके गुप्त नवरात्रि में एक पीपल के पत्ते पर राम लिखकर उसपर कुछ मीठा रखें और किसी हनुमान मंदिर में चढ़ा आएं। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।