Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि के समापन से पहले घर ले आएं ये चीजें, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 06 जुलाई शनिवार के दिन से हो चुकी है। वहीं इसका समापन 15 जुलाई 2024 दिन सोमवार के दिन होगा। ऐसे में गुप्त नवरात्र के समापन से पहले कुछ चीजें घर ला सकते हैं ताकि आपको दस महाविद्याओं की कृपा प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं कि इस गुप्त नवरात्र आप किन चीजों को घर में ला सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 09 Jul 2024 11:05 AM (IST)
Hero Image
Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि के समापन से पहले घर ले आएं ये चीजें। (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल प्रकट नवरात्र की तरह ही 2 गुप्त नवरात्र भी मनाई जाती है। एक गुप्त नवरात्र माघ माह में आती है तो दूसरी आषाढ़ माह में। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि इस दौरान देवियों की पूजा गुप्त रूप से करने से सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है। गुप्त नवरात्र की पूजा मुख्य रूप से अघोरियों और तांत्रिकों द्वारा की जाती है।

दूर रहती हैं धन की समस्या

गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे साधक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। जिससे धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन मां लक्ष्मी की तस्वीर को घर लाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में वह कमल के फूल पर विराजमान हों और हाथ में सोने की मुहरें हों।

सुहागिन महिलाएं करें ये काम

यदि गुप्त नवरात्र के दौरान सुहागिन महिलाएं शृंगार की सामग्री खरीदती हैं, तो इससे उन्हें सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही महिलाएं, मां लक्ष्मी को भी श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकती हैं। इससे मां प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाएं रखती हैं।

यह भी पढ़ें - Gupt Navratri 2024: दशकों बाद गुप्त नवरात्र के चौथे दिन बन रहे हैं ये 4 अद्भुत संयोग, धन से भर जाएगी खाली झोली

बनी रहेगी बरकत

आप गुप्त नवरात्र में चांदी का सिक्का घर लेकर आ सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना गया है। ऐसा चांदी का सिक्का घर लाएं, जिसमें मां लक्ष्मी की तस्वीर बनी हो। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार में बरकत बनी रहती है।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

यदि आप गुप्त नवरात्र में मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो इसके लिए कमल का फूल घर लाएं और पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को  अर्पित करें। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को कमल का फूल प्रिय माना गया है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।