Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guru Chandal Dosh Upay: गुरु चांडाल दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

Guru Chandal Dosh Upay ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष के भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में किसी प्रकार के दोष लगने पर जातक को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अशुभ ग्रहों के युति के चलते कुंडली में कई दोष लगते हैं। इनमें एक गुरु चांडाल दोष है। गुरु चांडाल दोष लगने पर जातक के सभी बने काम बिगड़ने लगते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 22 Apr 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
Guru Chandal Dosh Upay: गुरु चांडाल दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Chandal Dosh Upay: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति विशेष के भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में किसी प्रकार के दोष लगने पर जातक को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अशुभ ग्रहों के युति के चलते कुंडली में कई दोष लगते हैं। इनमें एक गुरु चांडाल दोष है। गुरु चांडाल दोष लगने पर जातक के सभी बने काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही शुभ ग्रहों का प्रभाव भी क्षीण होने लगता है। अतः गुरु चांडाल दोष लगने पर निवारण अनिवार्य होता है। अगर आप भी गुरु चांडाल दोष से पीड़ित हैं, तो निजात पाने के लिए ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से गुरु चांडाल दोष समाप्त हो जाता है। आइए, उपाय जानते हैं-

कैसे लगता है गुरु चांडाल दोष?

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली के किसी भाव में देवगुरु बृहस्पति के साथ मायावी ग्रह राहु या केतु के रहने पर गुरु चांडाल दोष लगता है। कई अवसर पर ये दोष ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर लगता है। वहीं, कई जातकों की कुंडली में ये दोष जन्म के समय से होता है। गुरु चांडाल दोष का निवारण अनिवार्य है। वहीं, गुरु चांडाल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

उपाय

  • ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से भी गुरु चांडाल दोष दूर होता है। इसके लिए गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु को श्रीफल अवश्य ही अर्पित करें।
  • अगर आप गुरु चांडाल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे चने की दाल, हल्दी, बेसन, पील रंग के वस्त्र और पीले रंग की चूड़ियों का दान करें।
  • गुरु चांडाल दोष दूर करने के लिए गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। साथ ही गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें।
  • गुरुवार के दिन शिक्षकों की सेवा करने से भी गुरु चांडाल दोष दूर होता है। अतः गुरुवार के दिन अपने गुरुवार की सेवा करें। साथ ही उन्हें भोजन कराएं। इस उपाय को करने से भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'