Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार, जो बदल देंगे आपके जीवन की राह

Guru Gobind Singh Jayanti 2022 गुरु गोविंद सिंह जी को बचपन में गोबिंद राय नाम से पुकारा जाता था। गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे और गुरु गोविंद सिंह जयंती उन्हीं के सम्मान में मनाई जाती है।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Thu, 29 Dec 2022 08:58 AM (IST)
Hero Image
Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार,

नई दिल्ली, Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना के साहिब में हुआ था।

पिता गुरु तेग बहादुर जी की मृत्यु के बाद 11 नवंबर 1675 में वह गुरु बने थे। माना जाता है कि साल 1699 में वैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके साथ ही उन्होंने सिखों की पवित्र ग्रंथ साहिब को भी पूरा किया था। गुरु गोबिंद जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग में चलते हुए बीता दिया। गुरु गोबिं सिंह की जयंती के मौके में जानिए उनके कुछ अनमोल विचार, जो आपको जीने की एक नई राह देंगे।

कब हुआ गुरु गोबिंद सिंह का जन्म?

नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गुरु गोबिंद सिंह का ज्नम हुआ था। इसी कारण हर साल इस दिन को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के रुप में मनाया जाता है।

गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार

हर किसी की जुबां पर आपकी हंसी की बात हो

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी

तो आपके सर पर गुरु गोबिंद सिंह का हाथ हो।1।

हर मनुष्य का जन्म अच्छे कर्मों के लिए हुआ है। उसे बुरे कर्मों से दूर ही रहना चाहिए। 2।

व्यक्ति को हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।

दुश्मन से साम, दाम, दंड, भेद से निपटें।

अंत में युद्ध का विकल्प रखें।3।

जब व्यक्ति अपने अंदर बैठे अहंकार को मिटा देंगे

तभी आपको वास्तविक शांति की प्राप्त होगी।4।

अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप

ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं।

और अच्छे कर्म करने वालों की ईश्वर सदैव सहायता करता है।5।

एक अज्ञानी व्यक्ति पूरी तरह से अंधा होता है,

क्योकि वह अज्ञानी व्यक्ति बहुमूल्य वस्तुओं की कद्र नहीं करता है।6।

जो लोग हर हाल में ईश्वर का नाम सिमरन करते हैं। वे ही लोग सुख और शांति प्राप्त करते हैं।7।

Pic Credit- Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''