Move to Jagran APP

Guru Gochar 2023: जल्द ही मेष राशि में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

Guru Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र के सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि अप्रैल मास में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में करेंगे जिससे कुछ राशियों को बहुत लाभ मिलेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 12 Mar 2023 01:29 PM (IST)
Hero Image
Guru Gochar 2023: गुरु गोचर के कारण इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि सभी ग्रह एक सीमित अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। इन ग्रहों की चाल व राशि बदलने से कुछ राशियों के भाग्य खुल जाते हैं तो कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि जल्द ही देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे।

पंचांग के अनुसार गुरु ग्रह 03 मार्च को सुबह 03:33 पर मेष राशि में गोचर (Guru Gochar 2023 Date) करेंगे। वर्तमान समय में गुरु ग्रह मीन में विराजमान हैं। बता दें कि गुरु गोचर के कारण चार राशियां ऐसी हैं जिनके भाग्य खुल जाएंगे और उन्हें जीवन में सफलता व आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं गुरु गोचर के कारण किन-किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।

मेष राशि

गुरु गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस राशि परिवर्तन से उन्हें आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा। प्रेम के क्षेत्र में भी इस राशि को लाभ मिलेगा। विवाह का योग भी बन रहा है।

सिंह राशि

देवगुरु बृहस्पति द्वारा किए जाने वाले गोचर का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों का शुभ परिणाम दिखाई देगा। जातक द्वारा की गई यात्रा से सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर बहुत ही लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आर्थिक लाभ मिलेगा और नए काम को शुरू करने से सफलता हासिल होगी। इस दौरान रचनात्मक परिवर्तन भी आएगा, जो बहुत ही लाभदायक होगा।

तुला राशि

गुरु गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। व्यवसाय में सफलता और बढ़ोतरी दोनों हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। इस अवधि में तुला राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।